गज हिन्दू लम्बाई मापन में क्षेत्रफ़ल की इकाई है। इसक मान भारत के भिन्न क्षेत्रों में कुछ कुछ बदलता है। DO GUZ DOORY
भारत
- 36 इंच (91.44 cm) बंगाल में
- 27 इंच (68.58 cm) मुंबई में
- 33 इंच (83.82 cm) चेन्नई
- 33 इंच (83.82 cm) सरकारी सर्वेक्षण हेतु.
नेपाल
- नेपाल में 1 गज बराबर 1 यार्ड (0.91 m) के है।
फ़ारस
फ़ारस में एक गज का मान था 2 हस्तs (91.44 cm). इसे ग्वेज़ा या ज़ेर भी कहते हैं।
- 41 इंच (104.14 cm) सामान्य गज.
- सरकारी मानक गज 36.5 इंच (92.71 cm) था
अरबिया
- अरबिया में इसका मान 27 से 37 इंच (68.58 से 93.98 cm) तक था।
कोरोना से लड़ाई में पीएम मोदी दे रहे ‘दो गज दूरी’ का मंत्र, जानिए ये कितना होता है
‘दो गज दूरी, बहुत है जरूरी’, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह मूलमंत्र है। वह कम से कम तीन मौकों पर यह मंत्र देशवासियों को बता चुके हैं। सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक में भी पीएम ने यह मंत्र दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद तेजी से रेस्पांस देने पर होना चाहिए और ‘दो गज दूरी’ के मंत्र को फॉलो करने की जरूरत है। एक दिन पहले, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी पीएम ने दो गज दूरी की अहमियत समझाई थी।
कितनी होती है दो गज दूरी?
‘गज’ लंबाई नापने का भारतीय पैमाना है। मुगलकाल में गज का प्रयोग शुरू हुआ। 17वीं सदी आते-आते भारत के कई हिस्सों में इससे भूमि के टुकड़े नापे जाने लगे। हालांकि तब इसका कोई मानक नहीं था। अलग-अलग राज्यों में अलग माप होती थी। 20वीं शताब्दी में अंग्रेजी सिस्टम के हिसाब से एक गज को एक यार्ड के बराबर कर दिया गया था। अब गज को अंग्रेजी में Yard ही कहते हैं। मगर दो गज आखिर कितना होता है? आइए जानते हैं…
2 गज = 182.8 सेंटीमीटर (cm)
2 गज = 72 इंच (in)
2 गज = 6 फुट (ft)
2 गज = 1.82 मीटर (mtr)
2 गज = 0.00182 किलोमीटर (km) DO GUZ DOORY